फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Manufacturing of cheap white ring bangles closed in factories

कारखानों में बंद हुआ सस्ती दर वाली सफेद रिंग चूड़ी का निर्माण

Sun, 17 Oct 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Manufacturing of cheap white ring bangles closed in factories
फिरोजाबाद। कच्चे माल और जुड़ाई की दरों में हुई बढ़ोतरी ने फिरोजाबाद के चूड़ी इकाईयों ने सस्ती दर की सफेद रिंग चूड़ी का उत्पादन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के परंपरागत चूड़ी कारखानों में मंहगी लागत व उच्च गुणवत्ता वाली पॉट फर्नेश, विलोम, टैंक फर्नेश चूड़ी के अलावा टैंक भट्ठी के जरिए सस्ती दर व सामान्य गुणवत्ता वाली सफेद रिंग नाम की चूड़ियों का निर्माण किया जाता रहा है। टैंक भट्ठी के जरिए बनने वाली सफेद रिंग चूड़ी सस्ती होने के कारण आसानी से बिक जाती है। लेकिन मई 2021 में चूड़ी जुड़ाई की दरों में हुई तीस प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी एवं कच्चे माल सोडा, नैचुरल गैस एवं चूड़ी निर्माण में खपने वाले अन्य केमिकल की दरों में बेहतहाशा वृद्धि के कारण कारखानेदारों ने सफेद रिंग चूड़ी बनाना बंद कर दिया है। जबकि 60 से अधिक चूड़ी कारखानों में प्रतिदिन करीब 50 हजार तोड़ा सफेद रिंग चूड़ी का निर्माण होता था। पूर्व में प्रति तोड़ा सफेद रिंग चूड़ी के दाम 33 रुपये प्रति तोड़ा थे। लेकिन जुड़ाई एवं कच्चे माल के दामों में बढ़ोतरी के बाद सफेद रिंग चूड़ी की लागत अब कारखानेदारों को लगभग 53 रुपये प्रति तोड़ा पड़ रही है।

सफेद रिंग चूड़ी का निर्माण बंद नहीं हुुआ है, लेकिन उत्पादन जरूर कम हो गया है। कारण सफेद रिंग चूड़ी को डेकोरेशन करने में भी खर्च ज्यादा होता है। ऐेसे में चूड़ी की लागत बढ़ गई है। लागत बढ़ जाने के कारण डेकोरेशन ठेकेदार व गोदाम स्वामी सफेद रिंग की डिमांड भी कम नोट करा रहे हैं।
विज्ञापन

हनुमान प्रसाद गर्ग, अध्यक्ष द ग्लास सिंडिकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed