फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mandi samiti,E-pop machine,gehu krya kendra,gehoon krya kendra,wheat purchasing center,govtt wheat purchasing center,sarkari khareed kendra,mandi samiti news,galla mandi firozabad,mandi samiti firozabad

हाय री व्यवस्था...खरीद केंद्र खुले, नहीं आई ई-पॉप मशीनें, कांटे नहीं है प्रमाणित

Thu, 01 Apr 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
mandi samiti,E-pop machine,gehu krya kendra,gehoon krya kendra,wheat purchasing center,govtt wheat purchasing center,sarkari khareed kendra,mandi samiti news,galla mandi firozabad,mandi samiti firozabad
शिकोहाबाद मंडी समिति में खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पर बैठे हुए प्रभारी बृजेश गंगबार। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। किसानों से गेहूं को खरीदने के लिए जिले में स्थापित 52 खरीद केंद्रों पर पहले दिन अव्यवस्थाओं का आलम रहा। अधिकांश केंद्रों पर पर ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वांइट ऑफ पर्चेज) मशीनें नहीं थी। कांटों के प्रमाणित किए जाने की रसीद भी केंद्र प्रभारी नहीं दिखा सके। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी भी खरीद केंद्रों को खोजने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कोटला रोड स्थित नवीन मंडी समिति प्रांगण
- गेहूं खरीद केंद्र प्राचीन मंडी समिति कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। एसडीएम सदर केंद्र की जांच करने पहुंचे तो उन्हें बाहर कांटा बांट तक नहीं लगे मिले। केंद्र प्रभारी पूजा शर्मा मौजूद थीं। एसडीएम सदर ने मौजूद कर्मचारी से पूछा कि कांटे को प्रमाणित करा लिया तो वह चुप हो गए। बोले, रसीद दिखाओ तो वह रसीद नहीं दिखा सके। केंद्र पर ई-पॉप मशीन नहीं थी। बोले, मशीन आने में करीब दस दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

शिकोहाबाद मंडी समिति प्रांगण।
खाद्य विभाग की ओर से खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। प्रभारी ब्रजेश कुमार गंगवार केंद्र पर मौजूद थे। हालांकि यहां भी ई-पॉप मशीन नहीं मिली। ब्रजेश कुमार गंगवार ने कहा कि किसानों के अभी आने की उम्मीद कम है। अभी फसल काटने का काम शुरू होगा। थ्रेशिंग के बाद ही गेहूं बिक्री के लिए यहां आएगा। एफसीआई का खरीद केंद्र मंडी प्रांगण में कहीं नजर नहीं आया। आढ़तियों का कहना है कि किसानों की सक्रियता के बाद ही खरीद केंद्र चालू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना में खाद्य विभाग का केंद्र
भारतीय खाद्य निगम ने जसराना समिति के साथ पलिया बहत में गेंहू खरीद के लिए केंद्र स्थापित किया है। एक अप्रैल से शुरु होने वाली खरीद के लिए केंद्र पर कांटा तो लग गया लेकिन किसानों के इंतजार में कर्मचारी बैठे नजर आए। जसराना खास के सचिव श्यामपाल सिंह ने बताया केंद्र पर गेहूं दस दिन बाद आने की संभावना है। अभी वारदाना नहीं मिला है। खाद्य विभाग द्वारा पीडीएस गोदाम एका, फरिहा एवं नगला राम में केंद्र बनाए हैं। पीसीएफ द्वारा साधन सहकारी समिति फरिहा, पाढ़म, पवरई, पैढ़त, सुराया, भदाना, उड़ेसर, एका, भरतपुर, सोनई, मलिकपुर, खेरिया पटीकरा, अतुर्रा, सलेमपुर, जसराना खास में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
ई-पॉप मशीन में फिंगर प्रिंट के नहीं आने से होगी दिक्कत
फिरोजाबाद। किसानों से गेहूं खरीद में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए शासन ने ऑनलाइन बुकिंग के दौरान किसान की फिंगर प्रिंट लेने का निर्णय लिया है। हालांकि यदि किसान के फिंगर प्रिंट नहीं आए तो उसे बैरंग लौटना पड़ेगा। भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा के समक्ष यह समस्या उठाई। एसडीएम सदर ने कहा कि यह शासन की व्यवस्था है। यदि आप कुछ लिखकर देंगे तो हम इसे शासन को भेज देंगे।
15 अप्रैल के बाद आएंगी ई पॉप मशीन
डिप्टी आरएमओ प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों से गेहूं खरीदने के लिए ई-पॉप मशीन 15 अप्रैल के बाद लखनऊ से आएंगी। मशीनों के आने के बाद सभी खरीद केंद्र प्रभारियों को इसका इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने के बाद व्यवस्था को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले आने वाले किसानों के गेहूं की खरीद की जाएगी। किसी को लौटाया नहीं जाएगा।

किसानों का गेहूं खरीदने के लिए केंद्र स्थापित हो गए हैं। फिरोजाबाद मंडी समिति, शिकोहाबाद, सिरसागंज और जसराना मंडी के साथ पीडीएस गोदाम एका का निरीक्षण किया है। खरीद केंद्रों पर कुछ कमियां मिली हैं। इन्हें शीघ्र ही सुधार लिया जाएगा। किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव डिप्टी आरएमओ फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed