{"_id":"68dc20777543870eec003e8f","slug":"man-duped-of-rs-894-lakh-on-pretext-of-gold-trading-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-157386-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गोल्ड ट्रेडिंग का झांसा देकर 8.94 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गोल्ड ट्रेडिंग का झांसा देकर 8.94 लाख रुपये ठगे
Tue, 30 Sep 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के आगरा गेट निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने गोल्ड ट्रेडिंग के झांसे में लेकर करीब 9 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित शिवम बंसल ने बताया कि उन्हें फरवरी माह में एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने अपना नाम निकिता शर्मा बताया और उन्हें गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में आरोपी ने पीड़ित को ट्रेडिंग में मुनाफा निकाल कर दिया, जिससे उनका विश्वास जम गया। इसके बाद अधिक लाभ की उम्मीद में और अधिक पैसा जमा करना शुरू कर दिया। अपने अलग-अलग खातों से कुल 8,94,152 रुपये जमा किए। धोखाधड़ी का पता तब चला जब उन्होंने अपनी जमा की गई राशि को निकालने का प्रयास किया। राशि निकालने के समय, ठगों ने उनसे और अधिक पैसा जमा करने के लिए कहा। तब उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। धोखाधड़ी होने के बाद 29 सितंबर 2025 को उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस थाना जाकर लिखित तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया। जांच अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने और पैसे की रिकवरी के लिए जांच में जुट गई है।