{"_id":"64c15c889999372d3701b946","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-1357-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 26 Jul 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नीम खेरिया के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
चौकी इंचार्ज माधौगंज ने बताया कि सुबह ग्रामीणों की सूचना मिली कि नीम खेरिया पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। युवक का शव मिलने की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन काफी देर बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र ने बताया कि एक शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है। वह चेक की शर्ट पहने हुए है।