फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   man commits suicide by hanging after quarrel with wife in Firozabad

Firozabad: झगड़ा होने के बाद बच्चों को लेकर भाई के घर चली गई पत्नी, फंदे से झूल गया पति

Tue, 21 Mar 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 08:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में झगड़ा होने के बाद पत्नी बच्चों को लेकर भाई के घर चली गई तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों को जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
man commits suicide by hanging after quarrel with wife in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में झगड़ा होने के बाद पत्नी भाई के घर चली तो पति फंदे से झूल गया। सुबह पत्नी घर पहुंची तो दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते दिखे।  

विज्ञापन


घटना मटसेना थाना क्षेत्र के दबरई गांव की है। बीती रात गांव निवासी अरविंद कुमार दुबे (42) का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर पड़ोस में रहने वाले अपने भाई गौरव मिश्र के घर चली गई। रात को वह भाई के घर रुकी रही। इसी बीच अरविंद ने घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

सुबह बच्चों के साथ घर पहुंची पत्नी

सुबह उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पहुंची। दरवाजा खोला तो उसने पति का शव फंदे पर लटका देखा। दृश्य देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक शराब पीने का लती था

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। युवक शराब पीने का लती था। पत्नी चूड़ी का काम करके परिवार का भरण पोषण करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed