{"_id":"6a51c738424689a18b0d976d","slug":"man-assaults-sister-in-law-at-in-laws-house-in-firozabad-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध
Sat, 11 Jul 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:01 AM IST
सार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे अजय सिंह ने विवाद के दौरान अपनी साली प्राची के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल आए जीजा ने अपनी साली के साथ ऐसी हरकत कर डाली, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। वो अपनी पत्नी को लेने आया था। ससुराल वालों ने तबीयत का हवाला देते हुए जब पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया, तो उसने सारा गुस्सा अपनी साली पर उतार दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मथुरा का रहने वाला है आरोपी अजय सिंह
हिमायूंपुर थाना दक्षिण निवासी सत्य प्रकाश की बड़ी बेटी उमा की शादी मथुरा निवासी अजय सिंह के साथ हुई है। दोनों में विवाद होने पर उमा अपने मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार रात अजय अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। उमा की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर अजय काफी नाराज हो गया।
ये भी पढ़ें - आरव हत्याकांड की पूरी कहानी: 27 सेकंड में 8 बार सड़क पर पटका, दरिंदे के हाथ भी न कांपे; कोर्ट ने सुनाई फांसी

बेटे के दवा दिलाने जा रही थी साली
उमा की छोटी बहन प्राची उसके बेटा आयुष को दवा दिलाने को जा रही थी। तभी अजय ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उमा से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गई। शोर-शराबा की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें - आरव हत्याकांड में नया अपडेट: 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी विराज की फाइल, मेरठ जेल में हो सकती है फांसी!