फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   malnutrition ke rogi mile

16 गांव में 176 महिलाएं-बच्चे मिले कुपोषित

Tue, 11 Feb 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
malnutrition ke rogi mile
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2019-20 में अधिकारियों द्वारा गोद लिए 90 में से 16 गांव के बच्चे और महिलाएं अभी भी कुपोषण से ग्रसित हैं। इन गांव में लगभग 176 बच्चे और महिलाए लाल एवं पीली श्रेणी में पाए गए। इन सभी 16 ग्रामों में कुपोषण से मुक्ति के लिए दो माह की विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में जिले के 90 ग्रामों में लगभग 1700 बच्चे और महिलाएं कुपोषित मिले थे। सर्वे में यह तथ्य सामने आने के बाद इन गांवों में सुपोषण अभियान चलाया गया। अभियान की सतत मॉनीटरिंग के लिए 90 जिलास्तरीय अधिकारियों ने सभी गांव को गोद लिया था। लगभग एक वर्ष अभियान चलाए जाने के बाद भी 16 गांव में अभी भी 176 बच्चे और महिलाएं लाल व पीली श्रेणी में कुपोषित हैं।
विज्ञापन

अब इन सभी गांवों के लोगों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन दो माह की कार्य अवधि वाला विशेष अभियान चलाएगा। सीडीओ के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। डीपीओ आभा सिंह ने कहा कि विशेष कार्य योजना के तहत इन गांवों में पाक्षिक चिकित्सा कैंप, पोषक तत्वों से युक्त खाद्य सामग्री एवं न्यूट्रियंस का वितरण किया जाएगा। स्वच्छता रखने के लिए परिवारों की काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्रामों में चलेगा विशेष अभियान
अरांव ब्लाक के नूरपुर, सजैती, धातरी, मदनपुर ब्लाक के कौरारा खुर्द, सूरजपुर, दुगमई, शिकोहाबाद ब्लॉक के जिजौली, अरमरा जट्ट, इंदूमई, जसराना ब्लाक के शादीपुर, स्योडा, बनवारा, हाथवंत ब्लाक के खैयातान,भामई, दुगना, स्यावरी, एका ब्लॉक का रामपुर एवं खेड़ा गनेशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed