{"_id":"6242010b018fab31327b5eac","slug":"malgadi-firozabad-news-agr528519999","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर खड़ा युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर खड़ा युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल
विज्ञापन

- शिकोहाबाद स्टेशन की है घटना, कानपुर का रहने वाला है युवक
- गंभीर हालत में आगरा रेफर, युवक को देख चालक ने लगा दिए थे ब्रेक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति को रेलवे ट्रैक के बीच खड़ा देख मालगाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दिए। हालांकि वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। युवक कानपुर का रहने वाला है।
सुबह चार बजे करीब एक युवक डाउन लाइन पर पहुंच गया और दोनों हाथों को फैलाकर ट्रैक के बीच खड़ा हो गया। उसे देखकर मालगाड़ी के चालक ने युवक को रेलवे ट्रैक पर खड़ा देख ब्रेक लगा दिए। बावजूद इसके वह मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया। जानकारी होते ही आरपीएफ, जीआरपी के साथ रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। युवक को उपचार को शिकोहाबाद स्थित अस्पताल लाया गया। यहां से फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया गया। युवक का नाम उज्जवल कुमार (25) निवासी जाटन पुरवा 133/585 ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर बताया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष आरपीएफ विनोद कुमार ने दी। कहा, युवक की बहन दिल्ली में रहती है और वह कानपुर जाने के लिए बहन के घर से आया था। युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके।