फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loss of lakhs due to massive fire in glass warehouse in Firozabad

Firozabad: कांच गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; लाखों का नुकसान

Wed, 06 Mar 2024 10:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Mar 2024 10:17 AM IST
सार

फिरोजाबाद में कांच गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख लोगों में दहशत फैल गई। जब तक इसमें काबू पाया जाता लाखों का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
loss of lakhs due to massive fire in glass warehouse in Firozabad
मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम आग बुझाती हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कांच गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने गोदाम स्वामी को फोन कर जानकारी। इसके बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर आ गई। करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना थाना दक्षिण क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


गोदाम स्वामी की मानें तो आग लगने से करीब 22 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टापा पैंठ निवासी वरुन गुप्ता का नगला भाऊ पर कांच गोदाम है। जहां ऑफिस भी बना है। सोमवार रात करीब 11 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। गोदाम से निकलती आग की लपटें और धुआं देख आसपास के लोगों ने जानकारी गोदाम को स्वामी को दी।
विज्ञापन


सूचना पर गोदाम स्वामी मौके पर आ गए और फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया। करीब दो से ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वरुन गुप्ता ने बताया कि वह गोदाम बंद करने के बाद घर गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी थी। आग लगने से करीब 22 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि आग शायद शॉर्टसर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed