{"_id":"58dd13234f1c1b0b0563db61","slug":"maintaining-social-harmony-chhotu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सद्भाव का कायम रखना जिम्मेदारी: छोटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सद्भाव का कायम रखना जिम्मेदारी: छोटू
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने कहा सामाजिक एकता पर हम सभी को बल देना चाहिए। प्रयास करना चाहिए कि सभी समाज के लोगों को उनके अधिकार मिलें। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने एकीकरण करने पर जोर दिया।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप ने कहा कि ये देश सभी जाति एवं धर्मों के मानने वाले लोगों को साथ ही लेकर चलने वाला है। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि अधिकारियों को बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने हमेशा गरीबों एवं मजलूमों के हक दिलाने के लिए आंदोलन किया। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य हर समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। डीडीओ आरके राम ने कहा कि सभी अधिकारी बिना किसी भेदभाव के कार्यों को अंजाम देंगे। बीएसए सच्चिदानंद यादव ने काव्यपाठ कर माहौल को कविमय बनाया। पीडी सर्वेश चंद्र यादव, डीएसटीओ अशोक कुमार डीडी पिछड़ा वर्ग तपस्वी लाल, हनीफ खाकसार, असलम भोला, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश उपाध्याय, मातादीन धनगर, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, आरके श्रीवास्तव, मुसद्दक हुसैन आदि मौजूद रहे।