{"_id":"62a62ebb9c01093a6329d34f","slug":"maharishi-parashuram-s-procession-came-out-with-a-lot-firozabad-news-agr536631113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजेबाजे के साथ निकली महर्षि परशुराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजेबाजे के साथ निकली महर्षि परशुराम की शोभायात्रा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। एक दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया। बैंडबाजों की भक्ति संगीत की धुनों पर अनुयायी थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं बाल आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने मुख्य डोले की आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम जनजन के आराध्य थे। उनसे ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु सभी समाजों का जुड़ाव रहा है। विप्र बंधुओं को एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया। शोभायात्रा में भगवान शिव परिवार, भगवान गौरी पुत्र गणेश के साथ अन्य देवी-देवताओं व स्वरूपों की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान के साथ ही मुख्य रथ चल रहा था। मुख्य रथ के आगे जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारी के और शहर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। शोभायात्रा रसूलपुर स्थित राजा दालमिल से प्रारंभ होकर नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए सिनेमा चौराहे पर पहुंची। जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा ,पुराना डाकघर कोटला रोड होते हुए रामलीला प्रांगण स्थित परशुराम शिविर पर पहुंची।
शोभायात्रा में प्रमुुख रूप से नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर, जिला ब्राहम्ण महासभा के अध्यक्ष संदीप तिवारी, रविद्र लाल तिवारी, महिला अध्यक्षा शीलमणि शर्मा, पंडित दिनेश भारद्वाज, शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सौरभ लहरी, संयोजक पंकज दुबे, दिलीप मिश्रा, कल्पना राजौरिया, निकुंज शुक्ला, प्रकाश भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, प्रकाश निधि गर्ग, पीके पाराशर, वेदप्रकाश शर्मा, लकी गर्ग, आकाश गर्ग, मोहित लहरी, निकुंज शुक्ला,मोहित शर्मा, संजय श्रोती, कौशल किशोर उपाध्याय, अरविंद पचौरी, अशोक गर्ग, परशुराम सेना के मनोज भटेले, रामनरेश कटारा, नीरज लहरी, चेतन दीक्षित, अमित सिंह के अलावा जयंती पदाधिकारी गौरव शर्मा, धीरू पंडित, चेतन दीक्षित, तरूण उपाध्याय, धर्मेद्र पांडे, रंजीत दुबे, श्याम मोहन भारद्वाज, संकल्प शर्मा, आशीष मिश्रा, रोहित कटारा, अंकित तैलंग, प्रशांत उपाध्याय, सचिव तैैलंग,धमेद्र पांडे,केशव पचौरी, विनय शर्मा,अनुराग वित्थरिया, अमित उपाध्याय शामिल थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष सिरसागंज सरोज शर्मा, सावित्री शर्मा, नीता पांडे, स्नेहलता शर्मा, गुंजन दीक्षित, स्वेता शर्मा,हेमलता तिवारी, गुंजन दीक्षित, निधि, मधुरिमा शर्मा, मनीषा शामिल थीं।
भगवान परशुराम शोभायात्राके दौरान पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र के निर्देशन में सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव,थाना प्रभारी उत्तर संजीव दुबे, दक्षिण बैजनाथ सिंह, रसूलपुर कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा सहित कई ग्रामीण अंचल के थाना प्रभारी तैनात थे।