{"_id":"58dd12994f1c1b650863db0c","slug":"maa-chandharghanta-s-philosophy-is-blessed-by-pleasure-and-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चंद्रघंटा का दर्शन कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चंद्रघंटा का दर्शन कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र में मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को माता चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता को मिठाई, नारियल, चुनरी और सुहाग के सामान चढ़ा कर सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों से लेकर सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिरों पर नेजा चढ़ाने पहुंचे।
सुहागनगरी में गुरुवार को देवी मंदिर माता के जयकारों से गुंजायमान रहे। श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां के दर्शन के बाद युवतियां बाहर भक्ति गीतों पर नृत्य करती नजर आईं। भजन कीर्तन के साथ आरती व प्रसाद का वितरण किया। इधर उसायनी स्थित मां वैष्णादेवी धाम में मां चंद्रघंटा के दर्शन को सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। वहीं, बच्चों ने मेले में चाट-पकौड़ी और झूलों का आनंद लिया। नगर के पथवारी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, बड़ी माता मंदिर, चंद्रवार गेट, पैमेश्वर गेट, लेबर कालोनी, सुहागनगर स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवी मंदिर को जाने वाले मार्गों पर नेजा चढ़ाने की भीड़भाड़ दिखी।