फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lucknow sailed cleanly with passion

जोश के साथ लखनऊ रवाना हुए सपाई 

Thu, 03 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 03 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lucknow sailed cleanly with passion
जोश के साथ लखनऊ रवाना हुए सपाई  - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास से विजय की ओर रथ यात्रा गुरुवार को लखनऊ से शुरू हो रही है। जिले से सपा कार्यकर्ताओं के जत्थे बुधवार शाम से ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

जिले में प्रोफेसर रामगोपाल यादव का दबदबा है। उनको पार्टी से बाहर कर दिया गया है लेकिन रामगोपाल यादव द्वारा खुलकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समर्थन करने से उनके समर्थकों के कदम लखनऊ को दौड़ पड़े हैं। दीपावली पर पोस्टर-बैनर और विज्ञापनों में रामगोपाल यादव के समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुलकर उनके फोटो लगवाए थे। इन नेताओं का कहना था कि रामगगोपाल यादव उनके नेता हैं। इधर शिवपाल यादव से जुड़े सपाइयों का खेमा प्रोफेसर रामगोपाल यादव का विरोध नहीं कर रहा लेकिन समर्थन भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष होते हुए भी अखिलेश यादव के विजय रथ से जिस तरह से शिवपाल की तस्वीर गायब है तब से उनके समर्थकों ने इस यात्रा से किनारा कर लिया है। बताया जाता है कि यह इस खेमे से जुड़े पार्टी नेता और कार्यकर्ता अखिलेश यादव की रथयात्रा में शामिल होने लखनऊ नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खेमा पार्टी के रजत जयंती समारोह की जोरशोर से तैयारी कर रहा है। उधर रामगोपाल यादव के पुत्र सांसद अक्षय यादव ने पार्टी में रहते हुए भी पार्टी के रंग और सिंबल से दूरी बना ली है लेकिन उनके निर्देश पर पार्टी नेता जत्थे के रुप में अखिलेश यादव की रथयात्रा के लिए लखनऊ रवाना हुए हैं।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, एमएलसी डा. दिलीप यादव, सपा नेता नितेश अग्रवाल सहित जिले से तमाम नेता और कार्यकर्ता बुधवार शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

रजत जयंती के लिए जिले से 100 बसें जाएंगी 
सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने बताया कि वह समर्थकों के लिए साथ लखनऊ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री की विजय रथयात्रा में शामिल होंगे। पांच नंवबर को पार्टी का रजत जयंती समारोह है। इसके लिए चार नवंबर को जिले से बसें लखनऊ के लिए रवाना होंगी। जिले से 100 बसें आ रही हैं। मुख्यमंत्री की रथयात्रा के लिए निजी वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच रहे हैं। जिले से करीब 200 गाड़ियों से कार्यकर्ता और पार्टी नेता लखनऊ आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed