फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lucknow officials took information about rigging in fitness

Firozabad News: फिटनेस में धांधली की लखनऊ के अधिकारियों ने ली जानकारी

Tue, 13 Feb 2024 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 13 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Lucknow officials took information about rigging in fitness
फिरोजाबाद। एआरटीओ कार्यालय में जुगाड़ कर फटा टायर लगाकर एक ट्रक की फिटनेस की गई थी। इस खबर को अमर उजाला ने 25 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था। धांधली की जानकारी के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को लखनऊ से फोन कर जानकारी की है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में धांधली कर 16 जनवरी को एक 22 चक्का ट्रक को अनफिट में अप्रूवल दिया गया। उसी ट्रक को दूसरे दिन बुलाकर फटा टायर लगवाकर तीसरे दिन उस ट्रक को दो साल की फिटनेस प्रदान कर दी गई। अमर उजाला ने खबर को 25 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। फिरोजाबाद एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त धांधली की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। सोमवार को लखनऊ परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एआरटीओ को फोन कर मामले की जानकारी की है। मामले में उच्चस्तर से जांच शुरू हो गई है। जांच के बाद कार्रवाई भी की जा सकती है। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि लखनऊ से विभागीय अधिकारी ने फोन कर मामले की जानकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed