{"_id":"695d4df77f8481f2b503ab95","slug":"lucknow-and-kasganj-win-in-womens-state-cricket-tournament-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-164660-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ और कासगंज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ और कासगंज की जीत
Tue, 06 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित फर्स्ट लेट आदित्य मित्तल स्टेट वुमंस क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में लखनऊ और जालौन के बीच 10 ओवर का मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 10 ओवर में चार विकेट पर 85 रन बनाए। आयुषी श्रीवास्तव ने 25 गेंदों में 34 और तरुनम बानो ने 24 रन का योगदान दिया। जालौन की ओर से अक्षिता पाठक ने एक विकेट लिया। जवाब में जालौन की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 48 रन ही बना सकी। लखनऊ ने यह मैच 37 रन से जीत लिया। जालौन की राधिका ने 18 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आंचल अग्रहरि और अर्चना अरसा मुस्तफा ने एक-एक विकेट लिया। मुख्य अतिथि शिखा गोयल ने आयुषी श्रीवास्तव को पुरस्कार प्रदान किया।
दूसरे मुकाबले में डीसीए फिरोजाबाद और बिलीवर्स एकेडमी कासगंज के बीच 15 ओवर का मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोजाबाद ने दो विकेट पर 96 रन बनाए। नीतू ने 47 और भारतीय उपाध्याय ने 19 रन बनाए। कासगंज की अवन्य जैन ने एक विकेट लिया। जवाब में बिलीवर्स एकेडमी कासगंज ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया। कासगंज की राधिका पचेरा ने 40 और असफिया ने 29 रन बनाए। इस मैच में राधिका पचेरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।