फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lover-girlfriend hanged themselves, young man dies

UP: प्रेमी ने की आत्महत्या, खबर मिलते ही प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम; अधूरी रह गई प्रेम कहानी

Sat, 13 Jan 2024 12:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jan 2024 12:50 PM IST
सार

प्रेमी की मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। ये देख घरवाले तेजी से उसकी ओर दौड़े। जब तक दरवाजा खोला गया, युवती फंदे पर लटक गई। तत्काल ही उसे फंदे से उतारा गया। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Lover-girlfriend hanged themselves, young man dies
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में प्रेमिका के परिजनों की धमकी से आहत युवक ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। प्रेमी की मौत की जानकारी मिलने पर प्रेमिका भी फंदे पर झूल गई। परिजनों ने उसे नीचे उतारा। सीएचसी में उसका उपचार चल रहा है। उधर युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि युवक की शादी दूसरी जगह तय होने पर युवती के परिजन परेशान कर रहे थे, वहीं युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजन पर शादी करने के लिए ब्लेकमैल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

झपारा के मजरा नगला रोशन निवासी विनोद कुमार के पुत्र राघवेंद्र उर्फ अंकुश (21) शुक्रवार सुबह घर के पास मौजूद वन विभाग की जमीन पर शौंच करने के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की तो उसका शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक के शव को देख जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जैसे ही युवक की मौत की खबर उसकी झपारा निवासी प्रेमिका को चली उसने भी अपने मकान में कुंडे पर फंदा बांधकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां उसका उपचार किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर लटकने से युवक की मौत की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के प्रेम संबंध झपारा निवासी युवती से थे। युवक की शादी दूसरी जगह से तय होने पर युवती एवं उसके परिजन युवक एवं उसके परिजन को परेशान कर रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम को भी युवती एवं उसके परिजन ने घर पर आकर गाली गलौज की थी। इसी से परेशान होकर युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दी।

 
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी जसराना सत्यजीत सिंह ने बताया कि झपारा निवासी युवक की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। युवती का उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed