{"_id":"6572023f5146ab676e02605b","slug":"loss-worth-lakhs-due-to-fire-in-swachh-bharat-mission-office-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-11866-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में आग से लाखों की क्षति
Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे स्थित निगम के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के द्वितीय तल पर आग लग गई। संदिग्ध परिस्थिति में आगजनी के कारण द्वितीय तल पर संचालित स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अभिलेख एवं लाखों की कीमत के कंप्यूटर राख हो गए। कंप्यूटर सेट में आग लग जाने के कारण एसबीएम से जुड़ा अति महत्वपूर्ण डाटा भी नष्ट होने का अंदेशा है। सुबह करीब सात बजे सिटी कंट्रोल रूम की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर पहुंची। कार्यालय के द्वितीय तल पर स्थित स्वच्छ भारत मिशन के कक्ष में आग व धुआं के गुबार उठ रहे थे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्वच्छ भारत मिशन के कार्यालय में रखे अति महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं कई कंप्यूटर, लकड़ी का फर्नीचर, लोहे की अलमारी आदि जलकर खाक हो गए। आगजनी के कारण नष्ट हुए कंप्यूटर में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ीं कार्रवाईयों का ब्यौरा व लेखाजोखा संरक्षित होना बताया जा रहा है।
निगम सूत्रों के मुताबिक करीब पांच लाख का सामान नष्ट होने का अंदेशा है। आगजनी की सूचना मिलने के बाद महापौर कामिनी राठौर मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।
-- --
जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित
स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यालय में हुए अग्निकांड को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद लोग दबी जुबान से आगजनी की घटना पर सवाल खड़े करते दिखे। नगर आयुक्त ने इस मामले में अपर नगर आयुक्त एवं एक अवर अभियंता को शामिल कर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
-- -
हमें लगभग सात बजे सिटी कंट्रोल रूम के जरिए आगजनी की जानकारी मिली। आग संभवत: बिजली उपकरणों शाॅर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है।
सत्येंद्र पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी