फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Mahavir Jayanti will take on the grand showbiz

भगवान महावीर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Sat, 08 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 08 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir Jayanti will take on the grand showbiz
महावीर जयंती कार्यक्रम की जानकारी देते पदाधिकारी।
भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर इस बार राजकुमार नेमकुमार की बरात आकर्षक का केंद्र रहेगी। पहली बार मेला प्रंागण में राजकुमार राजुल का महिला संगीत एवं मेहंदी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मेलाध्यक्ष कमलेश जैन ने प्रेसवर्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान महावीर जयंती महोत्सव की शुरुआत रविवार से होगी। सुबह छह बजे से दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे से रंग भरो प्रतियोगिता नसियाजी मंदिर के सामने मेला प्रांगण में होगी। दोपहर 12 बजे से भगवान महावीर की शोभयात्रा राजा दाल मील से शुरु होगी। रात्रि नौ बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस अप्रैल को सुबह पांच बजे आदिनाथ विधान का आयोजन किया होगा। दोपहर एक बजे से राजकुमार नेनीकुमार की भव्य बारात कन्हैयालाल की जीन से शुरू होगी, जो मेला प्रांगण में पहुंची। इसके बाद महिला जैन मिलन की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सायं सात बजे से वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।  कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह सात बजे से महावीर विधान का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे से बाल नृत्य दिगंबर जैन बाहुबलि संघ की ओर प्रतियोगिता होगी। सायं चार बजे रथयात्रा की वापसी होगी। रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इस दौरान विजय जैन देवता, अरुण जैन पीली कोठी, कुलदीप मित्तल, आदेश जैन, संजीव जैन, अनूप जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed