{"_id":"68a5ce71c87310566f00a000","slug":"lord-krishnas-procession-was-taken-out-with-pomp-and-show-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-154592-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
Wed, 20 Aug 2025 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-04-शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान स्वदेशी महाराज ने आरती उतारकर किया।
शोभायात्रा आवास-विकास कॉलोनी स्थित बिहारी जी के मंदिर से शुरू हुई। मैनपुरी चौराहा, एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण होटल, पालीवाल चौराहा होते हुए मेलावाला बाग स्थित टुईंया वाले शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे डोले में भगवान लड्डू गोपाल विराजमान थे। इसके साथ ही अन्य डोले में भगवान श्री कृष्ण की मूर्तियां विराजमान थी।
शोभायात्रा में श्रीकृष्ण राधा स्वरुप का डोला व अन्य आकर्षक झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में संस्थापक आकाश यादव, डॉ. रामकैलाश यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, डॉ. नंदिनी यादव, डॉ. सुनील यादव, आचार्य शरद कृष्ण, प्रो. अजब सिंह यादव, अंकुर वर्मा, अक्षय वर्मा, उपेंद्र यादव, आशीष यादव, मोहित मौजूद रहे।