{"_id":"6a53e595057046f2430ad0fb","slug":"lord-jagannaths-rath-yatra-will-be-taken-out-on-july-16-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-179444-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
Mon, 13 Jul 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति की ओर से बृहस्पतिवार 16 जुलाई को परंपरागत श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है। यह जानकारी श्री राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने दी।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि रथ यात्रा 16 जुलाई को सुबह आठ बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होगी। संयोजक विवेक कुमार अग्रवाल और सह संयोजक सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रा सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, डाकखाना और हनुमान रोड से होकर कैला देवी मंदिर पहुंचेगी। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वार्ष्णेय ने बताया कि यात्रा में महाराष्ट्र के कलाकार विभिन्न स्थानों पर रंगोली कला का प्रदर्शन करेंगे, जबकि ओडिशा के कलाकार संभलपुरी एवं ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रथ यात्रा को सफल बनाने की अपील की। पत्रकार वार्ता में त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, देवीचरण अग्रवाल, डॉ. राकेश अग्रवाल, विपुल बंसल, दयाशंकर गुप्ता, अजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल नीरज झिंदल मौजूद रहे।