{"_id":"5e4833df8ebc3ee5f03f2a5a","slug":"loot-firozabad-news-agr429684795","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्णकार से अपाचे सवार बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्णकार से अपाचे सवार बदमाशों ने की लूट
विज्ञापन
टूंडला रैस्टकैंप में घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र से दुकान बंदकर घर लौट रहे सर्राफ से रेस्टकैंप रेलवे कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने-चांदी के आभूषण व रुपये लूट लिए। चीखपुकार सुनकर लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
नगर के मोहल्ला न्यू शिवनगर निवासी सुरेंद्र कुमार की लाइनपार के अहाता शोभाराम में सोने-चांदी की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को सात बजे दुकान बंदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। दस मिनट बाद वह रेलवे क्रासिंग को पार करते हुए रेलवे की रेस्टकैंप कालोनी के मोड़ पर पहुंचे तभी पीछे ही आ रही अपाचे सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कॉलर पकड़ते हुए उनकी स्कूटी रुकवा ली।
स्कूटी रुकते ही सिर पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए स्कूटी की चाबी निकालकर डिग्गी से जेवरात निकाल लिए।
घटना को अंजाम देकर बदमाश तेज गति से चुल्हावली की ओर भाग गए। बदमाशों के जाते ही सुरेंद्र ने शोर मचाया तो रेलवे आवासों से लोग निकल आए।
एकत्रित लोगों ने तत्काल थाना पुलिस व डायल-112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुरेंद्र के मुताविक अपाचे सवार बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। बदमाश करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, करीब 7500 रुपए, मोबाइल लूट ले गये।
विज्ञापन
लूट की घटना संज्ञान में नहीं है। स्वर्णकार से लूट की घटना हुई है तो जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की जायेगी।
प्रबल प्रताप सिंह
एसपी सिटी, फिरोजाबाद