फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   loot crime

दो लुटेरे गिरफ्तार,लूटी गई नकदी और मोबाइल बरामद

Wed, 26 Aug 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
loot crime
पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान हाईवे पर लूट करने वाले अभियुक्तों से पूछताछ करते एसपीआरए राजेश कु? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज पुलिस ने क्षेत्र में 21 अगस्त की रात को मैक्स पिकअप सवार किसानों से हुई लूट का खुलासा किया है। थाना पुलिस ने दो लुटेरों को करहल रोड से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि कन्नौज थाना सौरिख के शिवसिंहपुर गांव के निवासी किसान विवेक प्रताप सिंह चौहान एवं संजीव कुमार मैक्स पिकअप गाड़ी से 21 अगस्त की रात को आगरा की मंडी करके लौट रहे थे। करहल रोड पर बदमाशों ने रास्ते में चमकीला टायर डाल मैक्स गाड़ी को रोक लिया। लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। लुटेरे 29 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन लूटे थे।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट पीड़ितों के द्वारा ही थाना सिरसागंज में दर्ज कराई थी। थाना पुलिस घटना के खुलासे को जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य करहल चौराहे के पास खड़े है। पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 5100 की नकदी, बिना नंबर की बाइक, दो मोबाइल फोन के सेट, एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने अपने नाम थाना सिरसागंज की गिहार कॉलोनी निवासी छोटे उर्फ छुटइयां पुत्र प्रहलाद एवं दूसरे ने शशिया उर्फ शशि कपूर पुत्र अंतराम बताया है। एसपी देहात ने कहा छोटे उर्फ छुटइया के खिलाफ 14 और शशिया उर्फ शशि कपूर के खिलाफ दस मामले दर्ज हैं। लूट की इस वारदात में शामिल तीन बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed