{"_id":"4a056fe0badc31adf23aa724f11177dc","slug":"look-forward-to-serving-the-poor-club-nanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की सेवा को तत्पर रहे क्लब: नंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की सेवा को तत्पर रहे क्लब: नंदा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब डिस्ट्रिक 321-सी टू की गवर्नर रेणु नंदा ने कहा लायनेस क्लब की सदस्याएं हमेशा समाजसेवा को तत्पर रहती हैं। गरीबों के सेवा करना सभी का धर्म हैं। वह लायनेस क्लब की चार्टर नाइट को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थी।
उन्होंने लायनेस क्लब की अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता एवं सभी सदस्यों को सराहनीय कार्य के लिए ही सम्मानित किया। उन्होंने कहा समाजसेवा के मिशन को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। लायनेस क्लब की ओर से दो गरीब कन्याओं को आजीविका चलाने के लिए सिलाई मशीनें प्रदान की गई। एक जरूरतमंद को पंखा दिया गया। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए गरीब बुजुर्ग को 3100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। क्लब की ओर से अब तक 75 हजार का अनुदान दिया जा चुका है। अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि समाजसेवा के लिए क्लब हमेशा तत्पर रहेगा। सचिव सत्या जैन ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। भूतपूर्व गवर्नर विश्वदीप सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। संचालन अनीता गुप्ता ने किया। इस दौरान आशा गोयल, मंजू मित्तल, डा. राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।