फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lok Adalat today, 1,77,732 cases to be resolved

Firozabad News: लोक अदालत आज, 1,77,732 वाद का होगा निस्तारण

Sat, 13 Dec 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat today, 1,77,732 cases to be resolved
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर दीवानी परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन होगा। 1,77,732 वाद निस्तारण के लिए चिन्हित किए गए हैं। जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग उद्घाटन करेंगे। एडीजे विशेष पॉक्सो-3 एवं नोडल अधिकारी राजीव सिंह और और प्राधिकरण के सचिव एडीजे अतुल चौधरी ने बताया कि 1,77,732 वाद निस्तारण के लिए चिन्हित किए गए हैं। इसमें राजस्व वाद 50,076, अन्य विभागों के वाद 85,613, बैंक ऋण संबंधी वाद 39,813 के अलावा विद्युत संबंधी वाद 680, मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा वाद 50 लगाए गए हैं। बैंक ऋण संबंधी वादों के निस्तारण के लिए जनपद न्यायालय के प्रांगण में विभिन्न बैंकों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां तत्काल समझौते के आधार पर वाद समाप्त कराए जा सकते हैं। ट्रैफिक चालान एवं परिवहन विभाग से संबंधित चालानों के त्वरित निस्तारण के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के स्टॉल पर कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed