फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lohri festival will be celebrated today, shopping done in the markets

Firozabad News: आज मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, बाजारों में हुई खरीदारी

Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lohri festival will be celebrated today, shopping done in the markets
लोहडी से पूर्व मेकअप सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : लोहडी से पूर्व मेकअप सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद
फिरोजाबाद। मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मंगलवार को लोहड़ी पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर में कई स्थानों पर लोहड़ी पूजन होगा और सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। लोहड़ी की पूर्व संध्या पर बाजारों में मूंगफली, गजक, रेवड़ी जैसी चीज़ों की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

शहर के आर्यनगर, एफएम सिटी, आर्चिड ग्रीन आदि स्थानों पर लोहडी पर्व पर सामूहिक आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए पंजाबी समाज के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। लोहड़ी की तैयारी को लेकर बाजारों में भी दिनभर खरीदारों की भीड रही। पर्व के चलते बाजार दिनभर में मूंगफली, रेवड़ी और गजक की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

शहर के बस स्टेंड, सदर बाजार, घंटाघर, गुरुद्वारा सहित बाजारों में दुकानों के साथ सड़क किनारे रेहड़ियों पर भी मूंगफली और रेवड़ी की खरीदारी की गई। कई दुकानों में मूंगफली, गजक और रेवड़ी को एक साथ पैक कर ग्राहकों को दिया जा रहा था। देर शाम तक बाजारों में खरीदारी के चलते चहल पहल दिखाई दी। पंजाबी समाज के लोगों ने अपने अपने अंदाज में लोहड़ी पर्व मनाने की तैयारी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश अरोरा ने बताया कि लोहड़ी पर्व नजदीक आते ही गजक, मूंगफली और रेवड़ी की बिक्री की मांग बढ़ जाती है। मूंगफली 100 से 120 रुपये प्रति किलो, तिल गजक 350 रुपये प्रति किलो, रेवड़ी 150 से 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed