{"_id":"8ab7eb42b859ac2a50249095cfcdf97a","slug":"logging-after-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से श्ाहर में जलभ्ाराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से श्ाहर में जलभ्ाराव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को हुई झमाझम बारिश से नगर ताल तलैया बन गया। घरों, दुकानों में बारिश का पानी भर गया तो सड़कों पर आवागमन ठप हो गया। एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। हालांकि बारिश ने लोगों उमस भरी गर्मी से राहत जरूर दिलाई। किसान भी खुश दिखे।
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाय हुए थे। कभी रिमझिम तो कभी तेज बूंदाबांदी का दौर दोपहर तक चलता रहा। करीब दोपहर एक बजे झमाझम बारिश हुई तो लोगों को जहां जगह मिली वहीं खड़े हो गए। तेज बारिश के चलते कुछ ही देर में नाले, नाली उफनते हुए दिखाई दिए। सड़कें पानी से लबालब थीं। दुकानों और मकानों में गंदा पानी घुस गया। बारिश बंद होने के कई घंटे बाद तक लोग पानी को फेंकते नजर आए। बोधाश्रम रोड पर बारिश का पानी दुकानों एवं मकानों के अंदर तक भर गया। वहीं पुराने तिलक नगर में यही स्थिति देखने को मिली। रामलीला चौराहे पर पानी जमा होने के कारण आधी ठेल पानी में घिर गईं। सर्विस रोड के साथ ही बस स्टेंड के सामने दुकानों के अंदर तक पानी भरा दिखा। गांधीपार्क लबालब दिखाई दिया। जलेसर रोड, आर्यनगर का मार्ग, शिवाजी रोड के साथ चंद्रवार गेट रेलवे पुल, पेमेश्वर गेट, नई बस्ती का चौराहा एवं करबला मोहल्ले में सड़क पर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। कोटला रोड नगला करन सिंह वाला क्षेत्र पानी से घिरा था। हनुमान रोड पर पानी सड़क पर भरा था। हर कोई ही निगम की व्यवस्थाओं को कोसता दिखाई दिया। कई लोग तो बंद गोदाम को खोलने तक पहुंच गए। उन्हें डर था कि कहीं बारिश का पानी गोदाम में न भर जाए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र 1.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। लगभग 30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
वाहनों के खींचते दिखाई दिए लोग
सड़कों पर बारिश का पानी भरे होने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। वाहन बंद होने पर वह धक्का लगाते दिखे। झमाझम बारिश होते ही बाजार में छाता के साथ प्लास्टिक की त्रिपाल की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
बारिश बंद होने के बाद बढ़ी उमस
बारिश समाप्त होने के साथ ही दोपहर तीन बजे के बाद निकली चटख धूप ने उमस को बढ़ा दिया। लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए।
नई आबादी में जलभराव से आक्रोश
कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन एवं पूर्व जिला महासचिव जावेद उमर ने 45 मिनट की बारिश से नई आबादी में जलभराव पर आक्रोश जताया है। कहा कि नई आबादी वाले क्षेत्र रहीमनगर, हबीबगंज, मोमिन नगर, कठी नवीगंज, उर्दूनगर, बगदाद नगर, कश्मीरी गेट व कोहिनूर रोड में जलभराव से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है।