{"_id":"5e7e25558ebc3e72bf407e84","slug":"lockdown-juma-ki-namaz-firozabad-firozabad-news-agr435679096","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद में लटका रहा ताला, घरों पर ही अदा की गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद में लटका रहा ताला, घरों पर ही अदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बंद रही जामा मस्जिद नही हुई जुमे की नमाज
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को मस्जिदें नहीं खुलीं। लोगों ने घर में ही जुमे की नमाज अदा की। शहर की जामा मस्जिद के साथ अन्य मस्जिदों में भी ताला लगा रहा। एक भी नमाजी मस्जिदों में नमजा अदा करने के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस प्रशासन लॉकडाउन के चलते पहले ही लोगों को नमाज के लिए एकत्रित न होने की बात कह चुका था।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे शहर की जामा मस्जिद से घोषणा हुई थी कि नमाजी जुमे की नमाज को अदा करने के लिए मस्जिदों में न पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। गली मोहल्लों की मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा नहीं हुई। लोग घरों में नमाज अदा करते देखेे गए। देहात क्षेत्रों में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। संवाद
शिकोहाबाद में भी नहीं निकले नमाजी
शिकोहाबाद। लॉकडाउन के बाद पहले जुमा पर शुक्रवार को मुस्लिम भाइयों ने घरों पर ही नमाज पढ़ी। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए उलेमाओं ने एलान किया है कि लोग घर में ही नमाज पढ़ें। जैसे जोहर की नमाज पढ़ी जाती है। वैसे ही नमाज पढ़ें। साथ ही ये भी कहा कि ग्रुप बना कर इबादत न करें और न ही घर से बाहर निकले। सराय वाली मस्जिद के मौलाना हवीव अशरफ ने सभी मुसलमानों से नमाज को घरों पर ही पढ़ने की अपील की थी। जिसपर सभी ने अमल किया। उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों से कहा है कि वे प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के दौरान दी जा रही सलाह का पूरी तरह से पालन करें। संवाद