फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

एसएसपी ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश

Mon, 30 Mar 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय के सख्त निर्देश के बाद सोमवार को अधिकारी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को सड़कों पर दौड़ पड़े। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सीमाओं का निरीक्षण किया और किसी भी व्यक्ति को सड़क पर बिना कार्य के निकलने पर सख्ती बरतने के निर्देश दिये। इसके साथ ही दूरदराज से आ रहे लोगों के शेल्टर होम में ठहराने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

सोमवार से बिना कार्य के बाइक, पैदल और कारों में घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे। इसके बाद दोपहर एक बजे के करीब एसएसपी सचिंद्र पटेल सुभाष तिराहे पर पहुंचे और उन्होंने एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, एसडीएम एकता सिंह, सीओ इन्दुप्रभा को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ग्रामीण ने दिल्ली और फरीदाबाद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर आ रहे यात्रियों को अस्थाई रूप से बनाये गये शेल्टर होम नारायण डिग्री कॉलेज में रोका गया। यहां पर समाज सेवी संस्थाओं ने मुसाफिरों को भोजन कराया। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि सड़क पर कोई भी यात्रा करता न मिले। जो जहां है उसे वहीं से पकड़कर अस्थाई आश्रय गृह में पहुंचाया जाये।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की देखरेख में है आश्रय स्थल
नारायण डिग्री कॉलेज में बनाये गए अस्थाई आश्रय स्थल में सोमवार को दूरदराज से आ रहे लगभग 50 मजदूरों को रोका गया। इसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। ज्यादातर लोग उरई, जालौन और फर्रुखाबाद के हैं। एसडीएम एकता सिंह ने बताया कि किसी को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने दिया जायेगा। उनकी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए डोर टू डोर सप्लाई करने वाले दुकानदार और हॉकरों को पास जारी किये जा चुके हैं। यह वार्ड स्तर पर स्कीम तैयार की गई है। जिससे हॉकर अपने वार्ड में ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed