{"_id":"5e8229dd8ebc3e76a002d9be","slug":"lockdown-firozabad-news-agr43604253","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पढ़ाई का न हो नुकसान, आनलाइन शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पढ़ाई का न हो नुकसान, आनलाइन शुरू की तैयारी
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान आनलाइन पढ़ाई करता छात्र रुद्राक्ष शर्मा।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के कारण स्कूल, कोचिंगों की छुट्टी हो गई है। दूसरे शहरों में भी रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चे भी इन दिनों घर वापस आ गए हैं। ऐसे में पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है।
कुछ स्कूलों में ऑनलाइन ही होमवर्क दे दिया गया है। बच्चे कोचिंग और स्कूल समय में घर पर ही अपने मोबाइल और लैपटॉप लेकर बैठ जाते है। अन्य शहरों में कोचिंग में वीडियो वेबकास्टिंग के माध्यम से कक्षाएं संचालित हो रही है। कई शिक्षकों ने अपने लेक्चर भी वेबसाइट पर अपलोड कर कर दिए हैं। नीट, आईआईटी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। छोटी कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को उनके अभिभावक पढ़ा रहे हैं।
कक्षा नौ की छात्रा श्रेयषी कुशवाह ने बताया कि मोदीजी ने कोरोना से बचाने के लिए लॉकडाउन किया है। ऐसे में पढ़ाई भी अधूरी न रहे और समय का सदुपयोग भी हो जाए, इसलिए हमने ऑनलाइन क्लास अटेंड करना शुरू कर दिया है। इसमें कई शिक्षकों के लेक्चर हैं। उनसे पढ़ाई बहुत आसान हो रही है। कुछ कठिनाई आती है तो ऑनलाइन ही सवाल कर लेते हैं।
विज्ञापन
दसवीं के छात्र रुद्राक्ष शर्मा ने कहा कि कक्षा दसवीं में आ गया हूं। इसलिए स्कूल में कोर्स शुरू कर दिया है। ऑनलाइन ही होमवर्क दिया जा रहा है। इसे हम पूरा करते हैं। जो स्कूल का समय रहता था, उसी अनुसार हमने टाइम टेबल बना लिया है। इससे पूरे दिन घर में बोरियत नहीं होती है और पढ़ाई का नुकसान भी नहीं हो रहा है।