{"_id":"5e7f71d28ebc3e7697289120","slug":"lockdown-firozabad-news-agr435790015","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विभिन्न क्षेत्रों से गांव लौटे श्रमिकों की पंचायतीराज विभाग कर रहा है निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विभिन्न क्षेत्रों से गांव लौटे श्रमिकों की पंचायतीराज विभाग कर रहा है निगरानी
विज्ञापन
टूंडला हाइवे पर थक कर सड़क किनारे बैठे दिल्ली से आ रहे लोग
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न राज्यों से घर लौट रहे श्रमिकों की निगरानी का काम ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव व प्रधानों द्वारा किया जा रहा है। गांव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी जांच नहीं कराने से ग्रामीण चिंतित हैं।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में ग्रामीण अंचल में टीमें काम कर रहीं है। देश के विभिन्न राज्यों में रोजी-रोटी कमाने वाले बड़ी संख्या में श्रमिक घर लौट रहे हैं। कोई पैदल तो कोई अन्य साधनों घर पहुंच रहा है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ नेहा जैन ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के निर्देशन में कोआर्डिनेटर पुनीत निगम और पंकज पंचायत सचिवों व प्रधानों के माध्यम से इनकी सूची तैयार करने में जुटे हैं।
पंचायत सचिवों ने सूची बनाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की जानकारी दी जा रही है। कई मजदूरों के परिजनों ने सूचना प्रधान व सचिवों के नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीण सकते में हैं। जसराना व मक्खनपुर क्षेत्र के कई गांवों में वापस लौटे युवकों की जानकारी किसी को नहीं दी। जबकि वह खांसी-जुकाम के शिकार हैं। इसके कारण ग्रामीण दहशत में हैं। डीपीसी पुनीत निगम ने बताया कि ग्रामीण अंचल में आने वाले श्रमिकों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
दस लोग विदेश से लौटकर आए
जिले में दस ऐसे लोग हैं जो विदेशयात्रा करके घर लौटे हैं। इनकी जांच पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कर ली है। इसलिए कोई चिंताजनक बात नहीं है।
ब्लाक का नाम लौटे श्रमिक
फिरोजाबाद 393
मदनपुर 104
शिकोहाबाद 208
हाथवंत 100
जसराना 168
टूंडला 45
नारखी 82
अरांव 146
एका 50
कुल 1296