{"_id":"3841d3fa9da9e8c6a4611a3fa3d2f26c","slug":"loan-forger-arrested-by-the-offering-fake-document-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज से लोन कराने वाला जालसाज दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज से लोन कराने वाला जालसाज दबोचा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य लोकेंद्र निवासी दुर्गानगर को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके तार गांधी पार्क स्थित प्राइवेट बैंक के साथ ही आगरा की एक कंपनी से जुड़े हैं। धोखाधड़ी के मामले में प्राइवेट बैंक और आगरा की कंपनी के खिलाफ उत्तर थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
शिकोहाबाद के दुर्गा नगर निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह पुत्र दिनेश बाबू के खिलाफ बघेल कालोनी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राकेश पाल ने 13.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित प्रमोद का आरोप था कि आरोपी लोकेंद्र ने प्रमोद की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 13.80 लाख रुपये का लोन लिया था। इसकी जानकारी पीड़ित प्रमोद को बैंक द्वारा रिकवरी पत्र भेजने पर हुई थी। गिरफ्तार आरोपी लोकेंद्र प्रताप, दिनेश ध्यानी और एसडीएफसी बैंक के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विगत दो मार्च 2015 को संजीव कटारा निवासी कैलाश नगर ने उत्तर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वहीं आगरा के पिनाहट के गांव बच का पुरा निवासी रामरतन ने दो अप्रैल 2015 को, 22 अप्रैल 2015 को आनंद नगर खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार ने उत्तर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी वहीं, 30 अप्रैल 2014 को गांधी पार्क स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी राहुल दीक्षित ने कौशल किशोर, गजेंद्र, ज्ञानेंद्र, अशोक, पूरन, देव, रामवीर, नवल, लोकेंद्र, दिनेश, अधिवक्ता मोहनलाल सहित आगरा की कंपनी मल्होत्रा एसोसिएट, प्रतीक टावर संजय प्लेस आगरा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 19 मई 2015 को जसराना के गांव बदनपुर निवासी पूरन सिंह ने भी मामला दर्ज कराया था। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने बताया कि पीड़ितों द्वारा दर्ज मामलों में शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक गांधी पार्क चौराहा को भी नामजद किया गया है। लोकेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।