फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   loan,finance,vikas nigam

यूपी वित्त एवं विकास निगम ने 305 बकाएदारों के खिलाफ जारी की आरसी

Wed, 17 Mar 2021 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
loan,finance,vikas nigam
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अनूसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने जिले के 305 बड़े बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। कई नोटिस देने के बाद निगम ने यह कार्रवाई की है। साथ ही वसूली के लिए अब बकाएदारों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। ताकि विभाग बकाएदारों से वसूली कर सके। इसके लिए क्षेत्रवार टीमों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 के समाप्त होने के में एक पखवाड़ा से भी कम समय रह गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश वित्त एवं विकास निगम के द्वारा 1998 से लेकर 2013 तक बांटे गए ऋण में करीब आठ हजार बकाएदार हैं जिन्होंने विभाग की चार करोड़ से अधिक की धनराशि जमा नहीं कराई है। विभाग इस धनराशि की वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। निगम ने जिले के 305 बड़े बकाएदारों का चिह्नांकन करके इनके खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई की है। इसमें से 35 आरसी निगम को वापस हो गई हैं। निगम की मानें तो टीम को मौके पर बकाएदार मिले ही नहीं या फिर उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी यूपी अजा वित्त एवं विकास निगम राजमती सिंह का कहना है कि अधिकांश बकाएदार 1998 से लेकर 2013 तक बांटे गए ऋण के हैं। विभाग में किसी अधिकारी के तैनात नहीं होने के कारण यहां काफी कुछ हिसाब-किताब नहीं था। फाइलों एवं लेजर बुक के माध्यम से 305 बड़े बकाएदारों को आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed