{"_id":"6652015ac77db424200592fb","slug":"loader-driver-sprinkled-petrol-on-his-body-troubled-by-police-in-firozabad-threatened-to-commit-suicide-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस से परेशान लोडर चालक ने पुलिस लाइन गेट पर काटा हंगामा, शरीर पर पेट्रोल छिड़क दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस से परेशान लोडर चालक ने पुलिस लाइन गेट पर काटा हंगामा, शरीर पर पेट्रोल छिड़क दी आत्मदाह की धमकी
Sat, 25 May 2024 10:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 May 2024 10:20 PM IST
सार
पुलिस से परेशान लोडर चालक ने पुलिस लाइन गेट पर हंगामा काटा। शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस के बार बार परेशान करने से आहत लोडर वाहन चालक ने शनिवार को पुलिस लाइन गेट के सामने लोडर पर चढ़ गया। इसके बाद चिल्लाकर पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की बात कहते हुए शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। तभी मटसेना थाना पुलिस हरकत में आई। युवक को पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद रजावली पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन
मामला रजावली थाना क्षेत्र के उमरगढ़ गांव का है। गांव निवासी 27 वर्षीय पिंकी खान लोडर वाहन चलाता है। दोपहर दो बजे वह नेपाल में माल उतारने के बाद घर लौट रहा था। उसने अपनी पत्नी को फोन कर घर लौटने की बात बताई। पत्नी ने कहा कि घर पर मत आना, पुलिस पकड़ने आ रही है। यह सुनकर पिंकी डर गया। वह पुलिस लाइन के गेट के सामने लोडर वाहन पर चढ़कर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
उसने पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़कने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मटसेना पुलिस ने थाने पर लाकर युवक से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि 14 मई को उसका गांव के युवक से विवाद हो गया था। रजावली पुलिस दोनों को थाने पर लाई थी। दोनों पक्षों के बीच शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
इसके बाद 19 मई को एक बारात में भी कुछ विवाद होने पर पुलिस ने पकड़ लिया था। डर था कि पुलिस फिर उसे पकड़ लेगी। इस कारण भयभीत होकर उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया था। रजावली थाना प्रभारी उमेश शर्मा का कहना है कि युवक को परेशान नहीं किया जा रहा था। युवक का एक सप्ताह में दो बार झगड़ा हो गया था। एक बार चालान कर छोड़ दिया गया था।
