{"_id":"69f8ded77640ead5fa0547a5","slug":"llb-student-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-174043-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में एलएलबी के छात्र की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में एलएलबी के छात्र की मौत, हत्या का आरोप
Mon, 04 May 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 04 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के वाजिदपुर की ठार के पास संदिग्ध परिस्थिति में एलएलबी छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जहां पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। वहीं, परिजन ने पुरानी रंजिश में हत्या कर शव पटरी पर फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।
नई आबादी नगला मोती निवासी पुष्पेंद्र कुमार यादव उर्फ भूरा (22) शिकोहाबाद के एक कॉलेज में एलएलबी का छात्र था। वह कचहरी में प्रैक्टिस कर रहा था, रविवार देर शाम घर से टहलने निकला था। रात 12 बजे तक वापस न लौटने पर बड़े भाई गजेंद्र ने उसके मोबाइल पर फोन किया, जिसे सुहाग नगर चौकी के एक सिपाही ने उठाया और हादसे की जानकारी दी।
मृतक के चाचा उमेश यादव का आरोप है कि गांव में ही परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनका दावा है कि इसी रंजिश के कारण पुष्पेंद्र की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पटरी पर डाल दिया गया। मृतक के पिता प्रेमचंद्र यादव सीआरपीएफ में तैनात हैं और वह शनिवार को ही ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि छात्र की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, जो शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया है। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।