{"_id":"64175551554a2ecc8906b716","slug":"literacy-test-held-at-67-centers-in-the-district-firozabad-news-c-25-1-95756-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले में 67 केंद्रों पर हुई साक्षरता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले में 67 केंद्रों पर हुई साक्षरता परीक्षा
Mon, 20 Mar 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिले में 67 केंद्रों पर हुई साक्षरता परीक्षा

शिक्षाधिकारी कंट्रोलरूम से लेते रहे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जिले में 67 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। निरक्षरता के कलंक को मिटाने के लिए प्रौढ़ भी परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षाधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे के निर्देशन में जिले में चिन्हित 540 निरक्षरों के लिए 67 केंद्र बनाए गए थे। यह परीक्षा 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों के लिए आयोजित की गई थी। सुबह दस बजे से पांच बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैनात शिक्षक सुबह से ही सक्रिय हो गए। चिन्हित निरक्षरों को केंद्रों पर लाने के साथ में उन्हें परीक्षा में शामिल कराया गया। नगर क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल तिलक नगर कन्या में बुजुर्ग महिलाओं के साथ में चार निरीक्षर परीक्षा में शामिल हुए। वहीं प्राथमिक विद्यालय हुंडा वाला मंदिर में भी महिलाओं एवं पुरुषों ने परीक्षा में भाग लिया। उच्च प्राथमिक स्कूल पान सहाय में भी साक्षरता परीक्षा में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वहीं प्राथमिक स्कूल प्रताप नगर सैलई में भी साक्षरता परीक्षा में महिलाओं की संख्या अधिक रही। नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा का जायजा लिया। अन्य खंड शिक्षाधिकारी भी परीक्षा को लेकर अपने ब्लॉक में सक्रिय रहे। निरक्षरों की परीक्षा को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दफ्तर भी रविवार को खुला रहा। शिक्षाधिकारियों के साथ में यहां बनाए गए कंट्रोल रूम में भी कर्मचारी सुबह से केंद्रों पर फोन कर परीक्षा की स्थिति की जानकारी लेते रहे।