{"_id":"622b925f7ca37556976a3292","slug":"liquor-worth-more-than-15-lakhs-recovered-one-arrested-firozabad-news-agr5268062141","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख से अधिक की शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख से अधिक की शराब बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के त्योहार पर हरियाणा की शराब खपाने की तैयारी को रामगढ़ थाना पुलिस ने शराब माफिया के मंसूबे पर पानी फेर दिया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2400 लीटर शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। फरार आरोपियों की पुलिस प्रयास कर रही है।
थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शहर के बाहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे से एक ट्रक गुजरने वाला है। जिसमें हरियाणा की शराब लदी है। यह शराब होली पर जिले में खपाने की तैयारी है। मुखबिर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ चनौरा स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रक को पुलिस ने रोक लिया।
पुलिस फोर्स को देख दो आरोपी मौके से भाग गए। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम गंभीर सिंह निवासी छहगवा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ बताया है। फरार आरोपियों के नाम कौशल कुमार निवासी अंशल टाउन आगरा और सतवीर निवासी फरीदाबाद हरियाणा बताया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।