फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lightning fell on the temple, house collapsed, two including woman died

Firozabad News: मंदिर पर गिरी बिजली, भरभराकर गिरा मकान, महिला सहित दो की मौत

Fri, 13 Sep 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 13 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lightning fell on the temple, house collapsed, two including woman died
फिरोजाबाद। दो दिन की बारिश अब आफत बन चुकी है। जसराना में एक मंदिर पर बिजली गिरने से मंदिर की दीवार चटक गई। यहां पर एक महिला की मौत भी हो गई। वहीं शिकोहाबाद क्षेत्र में पुराना मकान भरभराकर ढह गया। दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बालिका घायल हो गई। वहीं एक भैंस बिजली गिरने से मर गई। शहर के गोपाल नगर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा होने से बचा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को जारी रहा। शहर से लेकर गांव तक चहुंओर पानी भरा दिखाई दिया। शहर की नई आबादी पानी से जलमग्न दिखाई दी। घरों के अंदर तक पानी प्रवेश कर गया। घरेलू सामान मकानों के आंगन में उतराता दिखाई दिया। शिकोहाबाद क्षेत्र में बारिश पूरे दिन होती रही। यही नहीं बाजार देर से खुले तो स्कूल काॅलेजों में अवकाश के कारण बच्चे पहुंचे थे, वह वापस लौट गए। बारिश का पानी कस्बे की दुकानों एवं घरों के अंदर तक प्रवेश कर गया। कई स्थानों पर विद्युत पोल और तार टूटकर सड़क पर गिर गए। स्टेशन रोड पर एक पेड़ टूटकर गिरा तो नसीरपुर रोड पर तीन पेड़ गिर गए। आवागमन भी बाधित रहा। हाईवे पर तो राह चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के बड़ा गांव निवासी रामब्रेश (51) अपनी बेटी उपासना (15) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे करीब पशुओं के लिए अपने कच्चे मकान से भूसा लेने के लिए गए थे। दो दिनों से बारिश होने की वजह से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। जब वह भूसा लेने के लिए गए, तभी अचानक मकान की दीवार भरभराकर पिता-पुत्री पर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से दोनों पिता-पुत्री दब गए। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे पिता-पुत्री को किसी तरह बाहर निकाला। दोनों को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने रामब्रेश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना क्षेत्र के नामन गजाधर सिंह के मजला नगला बीच में स्थित मंदिर की मीनार पर बिजली गिर गई। वहां पूजा करने गई वृद्धा कृष्णा देवी (80) की मौत हो गई। नगला गोसा में बिजली गिरने से भैंस मर गई। जेड़ा में संदीप कुमार के मकान की छत गिरने से पशु घायल हो गए। अहमदपुर मढ़ा में महेशचंद्र का कच्चा मकान गिर गय। खेरिया सिकमी बहत में विपिन कुमार के मकान गिरने से पत्नी मधु घायल हो गईं। घरेलू सामान दब गया।


सिरसागंज में गिरी शीतगृह की दीवार
सिरसागंज में गंगा देवी शीतगृह की दीवार धराशाई हो गई। कैरावली में कुलदीप कुमार का घर की छत गिर गई। पशुओं का चारा बर्बाद हो गया। आटेपुरा रोड पर कई पेड़ धराशाई एवं करहल रोड पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। इसे बुलडोजर से हटवाया गया। खैरगढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कनवारा में बीडीसी सदस्य रेनू देवी के मकान की छत गिर गई। घरेलू सामान दब गया। नारखी क्षेत्र में कनवार में कुलदीप के मकान की छत गिर गई। घरेलू सामान दब गया। बड़े गांव से शाहपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर जाखई की पुलिया टूट गई। इससे ग्रामीणों का आवागमन थम गया।


पंप पर नहीं मिला पेट्रोल और डीजलनारखी में पेट्रोल पंप का संचालन बिजली के अभाव में नहीं हो सका। डीजल और पेट्रोल न मिलने से बाइक एवं कार सवार वापस लौट गए। मक्खनपुर में लगातार बारिश के चलते नई आबादी क्षेत्र के घरों में पानी भर गया। जरारी यादव के लोग भी परेशान दिखाई दिए। सब्जी मंडी में पानी भरने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। कस्बे में बिजली नहीं आने के कारण मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे है। लोग मोमबत्ती जलाने को मजबूर हैं। एका क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी स्कूल की तेज आवाज के साथ दीवार धराशाई हो गई। सुरक्षा गार्ड संजय यादव ने जाकर जानकारी दी। गहेरी गांव में कच्चे मकान की दीवार पलटने से गृह स्वामी हरिपाल सिंह, उसकी पत्नी अनेक श्री, बेटी रिंकी, बेटा अमित कुमार, पुत्रवधू पूजा तथा तीन बच्चे बाल बाल बचे। घरेलू सामान दब गया।




शिकोहाबाद में इन क्षेत्रों में जलभराव
शिकोहाबाद। बारिश से नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से लेकर कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, कोतवाली, फायर ब्रिगेड कार्यालय, शंकरपुरी, गुलाबबाड़ी, यादव कॉलोनी, शम्भूनगर की नई आवादी, रहचटी, मुस्तफाबाद रोड़, नगला कुंवर प्रसाद, गंगा नगर, ओमनगर, वंशीनगर समेत कई मोहल्लों में दो फीट से अधिक जलभराव हो गया। गंगानगर में हुए जलभराव के बाद बारिश का पानी सर्विस रोड पर रुक गया। यहां से पैदल ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों का गुजरना भी दुश्वार रहा। संवाद



मोमबत्ती की बढ़ी मांग, दुकानों पर कराए मोबाइल चार्ज

फिरोजाबाद। शहर से लेकर गांव तक बिजली गायब होने के कारण लोग मोमबत्ती की तलाश करते दिखाई दिए। क्योंकि बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। रात में उजाला करने के लिए मोमबत्ती की एक सहारा थी। इस कारण परचून की दुकानों पर मोमबत्ती की तलाश करते दिखाई दिए। वहीं दुकानों पर लोग मोबाइल चार्ज करते दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed