फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   License of cold storage not renewed for four years, DHO found banana stored

Firozabad News: चार वर्ष से नहीं कराया शीतगृह के लाइसेंस का नवीनीकरण, डीएचओ को भंडारित मिला केला

Sat, 14 Oct 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
License of cold storage not renewed for four years, DHO found banana stored
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड प्रेम प्रकाश चौक माड़ई में स्थित मां वैष्णो फ्रूट प्रिजर्वेशन शीतगृह पिछले चार वर्षों से बिना लाइसेंस के चल रहा था। उद्यान विभाग की टीम ने 29 सितंबर को चेकिंग करने के बाद नोटिस दिया। इसके बाद शीतगृह के निदेशकों द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। विभाग ने इनके खिलाफ अभियोग दर्ज कराने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड प्रेम प्रकाश चौक माड़ई पर स्थित मां वैष्णो फ्रूट प्रिजवेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मीना देवी एवं राखी देवी के द्वारा लाइसेंस का नवीनीकरण 2019 तक ही कराया था। इसके बाद इसका कोई लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ है। शीतगृह के निदेशकों को हिदायत दी थी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारित नहीं किया जाए। लेकिन 27 सितंबर को शीतगृह का उद्यान विभाग की ओर से जब निरीक्षण किया गया तो देखा कि उसके छह कक्षीय शीतगृह भंडारण क्षमता में 1160.10 घनमीटर में केला भंडारित मिला।
विज्ञापन

विभाग द्वारा बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराए केला भंडारित किए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उक्त शीतगृह के निदेशकों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। न लाइसेंस नवीनीकरण कराए जाने के संबंध में कोई कार्रवाई की गई। जिला उद्यान अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराए कोल्ड स्टोरेज में भंडारित किए जाने के मामले में अभियोग दर्ज कराए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। कोल्ड के निदेशकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जा रहा है। पूर्व में भी बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराए शीतगृह चलाने वालों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed