{"_id":"64c00cca353c4a416b0dcec7","slug":"letter-to-the-chief-minister-for-financial-help-to-the-relatives-of-the-deceased-kanwariyas-mla-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-1296-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मृतक कांवड़ियों के परिजन को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री को पत्र- विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मृतक कांवड़ियों के परिजन को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री को पत्र- विधायक
Tue, 25 Jul 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी के खेरिया निवासी दो कांवड़ियों की मौत पर नगर विधायक ने दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की मांग की। विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री को संबोधित भेजे पत्र में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान 23 जुलाई को कासगंज जिले में हुए सड़क हादसे में थाना नारखी के खेरिया कलां निवासी परवेंद्र बघेल पुत्र सुरेशचंद्र बघेल तथा श्यामवीर बघेल की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत होने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। साथ ही परिवार की स्थिति काफी खराब होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री को दोनों पीड़ित परिजन की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद कराए जाने की मांग की है।