{"_id":"5dfa6b698ebc3e87e618b403","slug":"lekhpal-strike-again-firozabad-news-agr420588687","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी लेखपालों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी लेखपालों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार को प्रशासन द्वारा लेखपालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध और शासन में लंबित मांगों को लेकर बुधवार को लेखपालों द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। लेखपालों ने कहा कि सरकार चाहे प्रदेश के 24 हजार लेखपालों को बर्खास्त कर दे लेकिन हम डरने वाले नहीं है।
अध्यक्षता करते हुए लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि सरकार चाहे तो प्रदेश के 24 हजार लेखपालों को बर्खास्त कर दे। तब भी हम डरने वाले नहीं है। आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा देर रात तक काम कराया जाता है फिर भी हमारी समस्याओं को नहीं सुना जाता। पीयूष यादव, निधि सिंह, रती, आकांक्षा सक्सेना आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा कार्रवाई करना निंदनीय है।
कमलेश यादव ने कहा कि सरकार लेखपालों पर अंग्रेजों के जमाने का रवैया अपना रही है। टूंडला के पूर्व तहसील अध्यक्ष केके कठेरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। योगेंद्र उपाध्याय कहा कि सरकार द्वारा हमें बार-बार एस्मा लगाकर डराया जाता है। संचालन शीलेंद्र प्रताप ने किया। इस दौरान विजेंद्र सिंह यादव, अभिनाश गोस्वामी, संजय कुमार, अशोक यादव, गौरव यादव, मनोज यादव, प्रेमपाल सिंह, सुशील कुमार, चेतन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिंचाई संघ और ग्रामीण सफाई संघ ने भी दिया समर्थन
लेखपालों के आंदोलन का ग्रामीण सफाई संघ के पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सफाई संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव भी साथियों के साथ लेखपालों के आंदोलन में पहुंचे।