{"_id":"6217d22fdbd3dc3ca626f499","slug":"leaving-the-dead-body-of-the-married-woman-in-the-hospital-the-family-stopped-the-post-mortem-firozabad-news-agr525343475","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला गढुआ निवासी महिला की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर छोड़कर भाग गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां मृतका के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई को रुकवा दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी 25 वर्षीय नेमा देवी का विवाह 18 फरवरी 2018 को एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गढुआ निवासी सुभाष शाक्य के साथ हुआ था। शादी के तीन माह बाद सुभाष की पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई। बुधवार रात नेमा देवी की तबियत खराब होने पर उसे उपचार के लिए स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने पर परिजन शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
नेमा की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल आ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को रुकवा दिया। सूचना पर एसएसआई उत्तर योगेश शर्मा के साथ दक्षिण और उत्तर थाने का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित परिजन को समझाकर मामला शांत कराया तब शव का पोस्टमार्टम हो सका। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मृतका के पिता अनार सिंह ने पति, देवर, ननद व अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिंख थाने में तैनात है सुभाष
नेमा देवी के भाई सुरेंद्र ने बताया कि मृतका का पति सुभाष जिला कन्नौज के थाना सौरिख में सिपाही के पद पर तैनात है। शादी के तीन माह बाद ससुरालीजनों ने नेमा का उत्पीड़न करते हुए दहेज की मांग करना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने पर बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
सिपाही व परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नेमा देवी की मौत के मामले में एका थाना पुलिस ने मृतका के पिता अनार सिंह की तहरीर पर सिपाही पति सुभाषचंद्र, देवर विवेक, ननद काजल, साधना, ससुर राजकुमार व सास सर्वेश देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच सीओ जसराना द्वारा की जाएगी।