फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lawyers strike , Anganbadi activist on also protest

वकीलों की हड़ताल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री धरने पर बैठीं

Fri, 20 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lawyers strike , Anganbadi activist on also protest
खंडपीठ और प्रदेश सरकार की वादा खिलाफ को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। न्यायालय परिसर में बैठक के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता करते हुए बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यदि सरकार ने अधिवक्ताओें की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और जो वादे किए उनको पूरा नहीं किया तो अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। बार काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि 27 फरवरी को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन करेंगे। प्रदेश और केंद्र सरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं पर कोई गौर नहीं कर रही है। जबकि अधिवक्ता खंडपीठ की मंाग को लेकर लंबे समय से आंदोलन का रास्ता अपनाए हुए हैं। न्यायालय परिसर में जुलूस निकाल कर न्यायिक कार्य को पूरी तरह से बंद करा दिया। जुलूस के दौरान अधिवक्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बार सचिव सर्वेश यादव, रोशनलाल, भूपेंद्र शर्मा, एसएन श्रीवास्तव, अचल सिंह राठौर, जेपी शर्मा, उदयवीर यादव, सुरेश चंद्र यादव, प्रभात नगीना, अजय यादव आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
फीरोजाबाद। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष ब्रहमादेवी एवं मंत्री कौशल्या देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री जिला मुख्यालय पहुंची। कलक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि सभी कार्यकत्रियों को पिछले काफी दिनों से भवनों का किराया नहीं मिला है। इसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री कौशल्या देवी ने कहा कि अगस्त माह का मानदेय मनमाने ढंग से काट दिया गया। मानदेय नहीं मिलने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि 2007 से 2009 तक तथा 2013 एवं 2014 के भवन किराए की धनराशि अभी तक नहीं दी है। प्रदर्शन के बाद डीपीओ आभा सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भाजपाईयों ने अफसरों को सुनाईं खरीखोटी
फीरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने से ध्वस्त पड़ी विद्युत व्यवस्था के विरोध में भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को विद्युत अफसरों का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि गांव नगला श्रोती, सरगवां, खैरगढ़ में एक महीने से ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, बच्चे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में सिंचाई न होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। ग्रामीण विद्युत विभाग में शिकायतें करते परेशान हैं, उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित ने कहा कि टूंडला के गांव अजीतमल में 38 कनेक्शन हैं। इसके बाद भी वहां ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। भाजपा नेताओं ने गांव में एक महीने से बिजली नहीं आने पर बिल माफ करने की मांग की। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने भाजपा नेताओं की मांग पर गांव नगला श्रोती व सरगवां के एक माह के बिल माफ करने की संस्तुति की। गांव अजीतनगर में कनेक्शन देने के बाद ही बिल लेने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा, के के शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, पवन दीक्षित, पिंकी चक, निकुंज शुक्ला, आदित्य उपाध्याय, राजीव पचौरी, जगदीष झा, सतीषचंद्र राजौरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराव से पहले ही बदले ट्रांसफार्मर
भाजपा द्वारा विद्युत अफसरों का घेराव, आंदोलन की चेतावनी का असर हुआ। विद्युत विभाग ने आंदोलन के चलते शुक्रवार को ही गांव नगला श्रोती, गांव सरगवां व खैरगढ़ में एक माह से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed