फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Launch a campaign and take action against land mafia.

Firozabad News: भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई

Fri, 19 Dec 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Launch a campaign and take action against land mafia.
जसराना। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को कानूनगो, लेखपालों और अमीनों के साथ तहसीलदार ने बैठक की। इस दौरान वसूली की समीक्षा के साथ अवैध कब्जों को लेकर चर्चा की। बैठक में नहीं आने पर पांच लेखपालों का एक दिन का वेतन काटने और वसूली में लापरवाही बरतने पर एक अमीन का वेतन रोकने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों पर भू माफिया पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांवों में विवाद रोकने के लिए शिकायत पर लेखपाल मौके पर जाकर सहमति के आधार पर भूमि का विभाजन करेंगे। वहीं मेड़ बंदी और बंटवारा के मामलों को भी प्राथमिकता से लेने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी या फिर निजी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वसूली में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार रवीश कुमार ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed