फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   last rites of young man were performed in presence of police of three police stations In Firozabad

Firozabad News: तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार, तड़के पहुंचा शव तो मची चीख पुकार

Sun, 18 Jun 2023 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 08:04 PM IST
सार

फिरोजाबाद में तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार हुआ। शव तड़के पहर गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
last rites of young man were performed in presence of police of three police stations In Firozabad
चिता (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कीटनाशक के सेवन से युवक की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव रविवार की तड़के गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। तनाव के माहौल को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात रही। पत्नी ने हत्या की बात कहते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन

तीन युवकों पर कीटनाशक पिलाने का आरोप

मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के सिरसाखास गांव का है। गांव निवासी डैनी ने कीटशनाशक दवा पी ली थी। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी संतोषी ने राकेश, सुधीर और शिवम द्वारा हत्या करने की बात कही। इसके बाद संतोषी ने थाने में नामजद तहरीर दी। कहा कि मारपीट करते हुए इन तीनों लोगों ने पति को कीटनाशक पिलाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस रही तैनात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ शनिवार की रात डैनी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रविवार की तड़के करीब चार बजे शव गांव पहुंचा। इससे पहले ही सिरसागंज, नसीरपुर व नगला खंगर थाना की पुलिस टीम गांव पहुंच गई। शव आते ही परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। सुबह करीब नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed