फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Last day of campaigning candidates thrown strength

प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Last day of campaigning candidates thrown strength
चुनाव प्रचार करते भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा।

विज्ञापन
 प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने जनसंपर्क किया तो किसी ने वाहनों की रैली निकाली। सपाई मुख्यमंत्री की सभा,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की सभा में जुटे रहे। बसपा,राष्ट्रीय लोकदल तथा लोकदल एआईएमआईएम,सवर्ण संगठन तथा अन्य प्रत्याशी सक्रिय रहे।

फिरोजाबाद विधानसभा में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा ने समर्थकों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना ही उनका धैर्य है। जनता की हर तकलीफ में वह हमेशा साथ हैं। बसपा प्रत्याशी खालिद नसीर ने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल कर रोड शो किया। सपा प्रत्याशी अजीम भाई एवं उनके समर्थक मुख्यमंत्री की रैली में भी टोलियों के रूप में पहुंचे। एआईएमआईएम के एहतशामअली बाबर,पीस पार्टी के जहांगीर अल्वी,इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के मोहम्मद शहजाद,लोकदल के नितेंद्र गुप्ता, सवर्ण संगठन के कौशल किशोर उपाध्याय व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमदत्त बघेल व प्रत्याशी रामगोपाल राठौर ने ही सघन जनसंपर्क किया। निर्दलीय सक्रिय थे।
विज्ञापन



शिकोहाबाद विधानभा में 11 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशी डा.मुकेश वर्मा ने पार्टी कार्यालय से रोड शो शुरू किया। डा. मुकेश समर्थकों के साथ खुली जीप पर सवार थे। ढोल नगाड़ों की धुन के साथ निकले रोड शो में नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा,सतीश यादव घोड़ी पर थे। प्रमुख रूप से अरविंद पचौरी,रामशंकर गुप्ता, सुमन प्रकाश मिश्रा, दयाशंकर गुप्ता, शिवनंदन मिश्रा शामिल थे। सपा प्रत्याशी डा.संजय यादव  एके कालेज से रोड शो को शुरू करके शहर का भ्रमण किया। रोड शो में तो काफी वाहन शामिल थे।एमएलसी डा. असीम यादव,पूर्व विधायक झाऊलाल यादव,नगर अध्यक्ष शराफत अली, राहुल जैन, बिजेंद्र यादव, सोनवीर सिंह प्रमुख थे। निर्दलीय प्रत्याशी राम प्रकाश यादव नेहरू ने पैदल जुलूस निकाला। जुलूस में भी काफी समर्थक साथ थे। नारायण तिराहा से शुरू हुआ और ये तहसील तिराहा तक गया। बसपा के शैलेष कुमार यादव ने पार्टी के समर्थकों साथ जनसंपर्क किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसागंज विधानसभा में किसी ने सभा की तो किसी ने रोड शो किया सपा प्रत्याशी हरिओम यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया। रोड शो में समर्थकों के साथ चल रहे थे। सिरसागंज विधानसभा में सबसे कम दस प्रत्याशी अंतिम दिन सक्रिय रहे।बसपा के राघवेंद्र सिंह ने सघन जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी  पूर्व  मंत्री जयवीर ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की सभा में भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं जनअधिकार मंच के प्रत्याशी पंकज मिश्रा ने गिरधारी इंटर कालेज में जनसभा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शामिल हुए। सभा के बाद रोड शो किया। निर्दलीय के साथ अन्य प्रत्याशी सक्रिय रहे।


जसराना विधानसभा से दस प्रत्याशी मैदान में है। सपा के शिवप्रताप सिंह, भाजपा से रामगोपाल लोधी, लोकदल से रामवीर सिंह एवं बसपा से शिवराज सिंह वोटरों को लुभाने को सघन जनसंपर्क किया। लोकदल के प्रत्याशी रामवीर यादव ने गाडियों के लंबे काफिले के साथ क्षेत्र की जनता से वोट मांगे। चार बार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने से नहीं चुके। सपा प्रत्याशी शिवप्रताप ने अखिलेश के चेहरे पर वोट मांगा तो भाजपा प्रत्याशी रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी की छवि को आगे बढ़ने के लिए वोट मांगे।बसपा प्रत्याशी शिवराज सिंह ने कहा कि जेडाझाल के किसानों के साथ हुआ अन्याय उनको वोट दिलाएगा।


अब बूथ प्रबंधन पर रहेगा जोर
प्रचार थमने के साथ प्रत्याशियों का ध्यान बूथ प्रबंधन पर टिक गया है। प्रत्याशियों के साथ उनके नीति निर्धारक पूरी रात्रि बूथों के बस्ते बांटने में जुटे रहे। क्षेत्रवार वोटरों को ही अपने पक्ष में करने की रणनीति बनती रही। कई प्रत्याशी तो अपने मूल वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगा ले इसी जुगत में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed