{"_id":"5e41a4218ebc3ee61111c0b6","slug":"lambit-vikash-ke-kaam-firozabad-news-agr428889035","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक पूरे करने होंगे लंबित विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक पूरे करने होंगे लंबित विकास कार्य
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर पंचायत अथवा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायतों को ग्राम निधि के खातों में जमा 14वें और राज्य वित्त की धनराशि को आगामी 31 मार्च तक खर्च करनी होगी। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी किए हैं।
हाल ही में 25 हजार अथवा उससे अधिक आबादी वाली प्रदेश की कई ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इसमें फिरोजाबाद जिले की ग्राम पंचायत मक्खनपुर, मुहम्मदपुर नवादा, जिजौली, बिल्टीगढ़ रघोल और बिल्टीगढ़ देवजीत भी हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए विगत दिनों 14वें और राज्य वित्त के माध्यम से लाखों रुपये की धनराशि निर्गत की गई थी।
अब इन पांचों ग्राम पंचायतों को आगामी 31 मार्च से पूर्व इस धनराशि का उपभोग करना होगा अन्यथा की स्थिति में धनराशि शासन को हस्तांतरित हो जाएगी। अपर आयुक्त ग्राम विकास अशोक कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ग्राम निधि खातों में जमा 14वें और राज्य वित्त की धनराशि का प्रयोग पूर्व में लंबित अथवा प्रस्तावित विकास कार्यों को पूरा कराने में ही होगा।