{"_id":"ed5d833ea932d5f8ae5a959318353fbe","slug":"lalu-s-convoy-passed-highway-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू का काफिला गुजरा, हाईवे रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू का काफिला गुजरा, हाईवे रोका
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप के लिए तिलक लेकर शुक्रवार को सैफई के लिए शहर से होकर निकले। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने जनपद की सीमा तक लालू यादव के काफिले को छोड़ा। लालू एक लग्जरी बोल्बो में सवार थे। बोल्बो के आगे और पीछे अन्य गाड़ियों का काफिला था।
काफिला लगभग पौने तीन बजे एत्मादपुर से लगने वाली जनपद की सीमा में प्रवेश हुआ। इससे पहले पुलिस ने सुभाष तिराहा, जाटवपुरी, नगला बरी, नगला भाऊ, आसफाबाद पर खड़े होने वाले आटो स्टैंड को पूरी तरह से हटा दिया गया था। ऐसे में यात्रियों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा। पौने तीन बजे काफिला सीमा में प्रवेश होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पैदल हाईवे पार करने तक पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। लालू के काफिले को देखने के लिए तमाम लोग हाईवे किनारे एकत्रित हो गए। लग्जरी वाहनों के साथ बोल्बो में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव रिश्तेदार और परिवारीजनों के साथ बैठे थे। वह मार्ग किनारे खड़े लोगों का बोल्बो के अंदर से ही अपने चिरपरिचत अंदाज में हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। साढ़े तीन बजे काफिला जब जिले की सीमा से गुजर गया तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। काफिले में करीब 60 लग्जरी कारों के साथ अन्य वाहन थे। वहीं प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाई व जिले के प्रभारी मंत्री राजकिशोर सिंह इटावा होते हुए शाम को जिले में आए। उन्हें दबरई के निकट स्थित गेस्टहाउस पर ठहराया। डीएम विजय किरन आनंद व सीडीओ सुजीत कुमार ने मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति एवं प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकासमंत्री आजम खां के लिए भी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कक्ष बुक कर दिए थे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आराधना शुक्ला के साथ ही कई अन्य अफसर उन्हें ठहराने की व्यवस्था करने में जुटे थे।