{"_id":"6a5a78d14b0e5ca00f033846","slug":"labourer-commits-suicide-by-hanging-himself-amidst-family-dispute-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179781-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पारिवारिक कलह में बेलदार ने फंदे से लटककर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पारिवारिक कलह में बेलदार ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के अंतर्गत छारबाग (नट वाली गली) में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के चलते 40 वर्षीय बेलदार चंदन ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मूल रूप से एटा जिले के सुहाण गांव का रहने वाला चंदन यहां रहकर मजदूरी करता था और अपने तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा होने के कारण उसी पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।
घटना के समय वह घर पर अकेला था, क्योंकि उसकी पत्नी पूनम अपने दो बेटों (अवनीश व अमोल) और बेटियों को लेकर बीते रविवार को अपने मायके गंजडुंडवारा (कासगंज) गई हुई थी। बृहस्पतिवार शाम को जब पड़ोस की एक महिला अपना गैस सिलेंडर लेने चंदन के घर की दूसरी मंजिल पर पहुंची, तो उसका शव पंखे के कुंडे से तार के फंदे पर लटका देख उसने शोर मचाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर रमित आर्या के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह के कारण खुदकुशी का है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद