फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   labour death,labour accident,death in accident,firozabad accident,accident news,sirsaganj news

कार की टक्कर से आलू खोदाई मजदूर की मौत

Sat, 06 Mar 2021 08:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
labour death,labour accident,death  in accident,firozabad accident,accident news,sirsaganj news
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र स्थित गुंजन चौक के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज में आलू खोदाई का काम कर घर लौट रहे श्रमिक रूमाल सिंह उम्र करीब 55 वर्ष शाम करीब सात बजे गुंजन चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रूमाल सिंह के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी सिरसागंज से फिरोजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंभीर घायल रूमाल सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे रूप सिंह का कहना है कि उसके चाचा ग्राम बसई जनपद फिरोजाबाद के निवासी हैं जो कि मजदूरी का कार्य करके अपने घर वापस लौट रहे थे। कि तभी सड़क पार करते समय अज्ञात कार की चपेट में आने से वह घायल हो गए और उपचार के दौरान मौत हो गई। थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed