{"_id":"6a737f59ff9cf67b920a06a7","slug":"laborer-doing-shuttering-work-falls-after-electric-shock-dies-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-181395-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शटरिंग का काम कर रहा मजदूर करंट लगने से नीचे गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शटरिंग का काम कर रहा मजदूर करंट लगने से नीचे गिरा, मौत
Wed, 05 Aug 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। स्वामी नगर में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा मजदूर करंट लगने से गंभीर घायल हो गया। संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर निवासी सोपाली प्रजापति (40) वर्ष स्वामी नगर में एक पुलिसकर्मी के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। काम के दौरान रास्ते में आ रही केबिल को मजदूर ने खींच दिया। अचानक झटका लगने के कारण केबिल सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। जिससे मजदूर को करंट लग गया। वह दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान ठेकेदार सामान लेने के लिए गया हुआ था। जमीन पर गिरे पड़े घायल मजदूर को देखकर साथी अन्य मजदूरों ने उसे उपचार के लिए तत्काल ही संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे प्रशांत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।